हिन्दी
खोज
अध्याय
महाबन्ध — – बड़ा बन्ध

महा बंध

महाबन्ध —

बड़ा बन्ध

प्रारंभिक स्थिति :
ध्यान मुद्रा।.
ध्यान दें :
मूलाधार, मणिपुर और विशुद्धि चक्रों पर।.
श्वास :
पूरी तरह श्वास बाहर निकाल दें और श्वास को रोक लें।.

दोहराना

3 से 5 चक्र।

अभ्यास

  1. गहरा पूरक करें और रेचक पूरी तरह मुख से करें।
  2. श्वास बाहर ही रखें।
  3. हाथों को घुटनों पर रखें, कंधों को ऊंचा करें और पीठ को सीधा रखते हुए धड़ को थोड़ा-सा आगे करें।
  4. जालंधर बन्ध करें और विशुद्धि चक्र पर ध्यान दें।
  5. उड्डियान बन्ध करें और मणिपुर चक्र पर ध्यान दें।
  6. अंत में मूलबन्ध में आ जायें और मूलाधार चक्र में ध्यान दें।
  7. तीन बन्धों को बनाये रखें, जितनी देर तक श्वास आसानी से रोकी जा सके, इस स्थिति में बने रहें।
  8. बन्धों को उसी क्रम से खोलें जिस क्रम में उनका प्रयोग किया गया था।
  9. गहरा पूरक करें और प्रारम्भिक स्थिति में लौट आयें। सामान्य श्वास के साथ इस स्थिति में कुछ देर के लिए बने रहें।

लाभ

संपूर्ण शरीर के स्वास्थ्य के लिए, विशेष रूप से स्वायत्त नाड़ी प्रणाली, आन्तरिक अंगों, मांसपेशियों और नाडिय़ों के लिए लाभदायक है। इसका मन पर सकारात्मक प्रभाव होता है।

सावधानी

सभी बन्धों के लिए दी गई अलग-अलग सावधानियां महाबन्ध के लिए भी उपयुक्त एवं वैध हैं।

चालू अध्याय: बन्ध —

  1. जालन्धर बन्ध—
  2. आकाशी मुद्रा —
  3. उड्डियान बंध —
  4. मूल बन्ध —
  5. महाबन्ध —