हिन्दी
खोज
अध्याय
उत्थानासन — – उकड़ू बैठने की स्थिति से ऊपर खड़े होना

उत्थानासन

उत्थानासन —

उकड़ू बैठने की स्थिति से ऊपर खड़े होना

प्रारंभिक स्थिति :
खड़े रहें।.
ध्यान दें :
सीधी पीठ और टांगों की मांसपेशियों पर।.
श्वास :
शारीरिक क्रिया के साथ समन्वित।.

दोहराना

3 बार।

अभ्यास

  1. पैरों को चौड़ा कर खड़े रहें। पंजे बाहर की ओर रहेंगे। शरीर के सामने अंगुलियों को पकड़-जकड़ लें।
  2. गहरा श्वास लें।
  3. रेचक करते हुए घुटनों को पार्श्व में पंजों के ऊपर मोड़ें। ऊपरी शरीर सीधा रहता है।
  4. पूरक करते हुए पीठ को सीधी रखते हुए सीधे तन कर खड़े हो जायें।

यह व्यायाम तीन चरणों में किया जाता है। सर्वप्रथम उकड़ू स्थिति में हाथ जांघों के स्तर तक पहुंचने चाहिए। दूसरे चरण में घुटनों के स्तर तक और तीसरे में पिंडलियों के स्तर तक। उकड़ू बैठने की गति के समय शरीर का रुण्ड सदैव तना हुआ रहना चाहिए।

लाभ

महिलाओं के लिए शिशु जन्म से पूर्व विशेष रूप से अच्छा है। अनियमित मासिक-धर्म या मासिक-धर्म समस्याओं में लाभदायक है। टांगों और किडनी की श्रोणि सतह की मांसपेशियों को फैलाता और मजबूत करता है। यह व्यायाम स्थिरता को बढ़ाता है और श्वास को नियमित करता है।

सावधानी

घुटनों को स्थिर रखने में सहायता के लिए घुटनों को पंजों की सीध में बाहर की ओर झुकाना (मोडऩा) चाहिए। यदि घुटनों में कोई समस्या हो तो इस आसन का पहला चरण ही करें।

तीसरे पुनरावृत्ति बाद में आनंदासनमें विश्राम करो .

आसन इन निम्नलिखित श्रेणियों में शामिल किया जाता है

चालू अध्याय: स्तर – 2

  1. शशांकासन —
  2. मेरू आकर्णासन —
  3. भू नमनासन —
  4. अश्व संचालनासन —
  5. उत्थान पृष्ठासन —
  6. हस्त-उत्थानासन —
  7. उत्थित लोलासन —
  8. आकर्ण धनुरासन —
  9. मेरु पृष्ठासन —
  10. चतुष्पादासन —
  11. कटिचक्रासन —
  12. द्विकोणासन —
  13. उत्थानासन —
  14. सेतु आसन –
  15. हस्त पादांगुष्ठासन —
  16. सुमेरु आसन —
  17. मेरु वक्रासन —
  18. नाड़ी शोधन प्राणायाम — स्तर 2
  19. आत्म-मनन (जिज्ञासा) ध्यान - स्तर 2