हिन्दी
खोज
अध्याय
उत्थित लोलासन — – शरीर के ऊपरी भाग (धड़) को झुलाना

उत्थित लोलासन

उत्थित लोलासन —

शरीर के ऊपरी भाग (धड़) को झुलाना

प्रारंभिक स्थिति :
खड़े रहें।.
ध्यान दें :
पूरे शरीर पर।.
श्वास :
शारीरिक क्रिया के साथ समन्वित।.

दोहराना

3 बार।

अभ्यास

  1. टांगों को चौड़ा करके खड़े हों। पूरक करते हुए हाथों को सिर के ऊपर उठायें और कलाइयों को ढीला कर दें जिससे हाथ के पंजे आगे की ओर झुक जायें।
  2. रेचक करते हुए धड़ और बाजुओं को आगे की ओर झुकायें।
  3. सामान्य श्वास के साथ धड़ और बाजुओं को कुछ क्षण के लिए आराम मुद्रा में लटकने दें।
  4. पूरक करते हुए ऊपरी भाग और बाजुओं को सम स्तर पर ले आयें।
  5. रेचक करते हुए धड़ और बाजुओं को पैरों के बीच में झुलायें।
  6. धड़ और बाजुओं को उठाने और झुलाने की क्रियाओं को श्वास के साथ समन्वय करते हुए 10 बार दोहरायें।
  7. सामान्य श्वास लेते हुए धड़ और बाजुओं को कुछ समय लटकने दें।
  8. पूरक करते हुए आहिस्ता-आहिस्ता सीधे हो जायें और बाजुओं को ऊपर की ओर खींचें, हाथ आगे की ओर ढीले करके नीचे करें।
  9. रेचक करते हुए प्रारंभिक स्थिति में आ जायें।

लाभ

यह आसन पूरे शरीर की ऊर्जा को बढ़ाता है, श्वास को गहरा करता है और रक्तसंचार को प्रेरित करता है। यह पीठ और कूल्हों के लचीलेपन को प्रोत्साहित करता है।

सावधानी

यह आसन उच्च रक्तचाप या चक्कर आने की प्रवृत्ति या खिसकी हुई चकती (स्लिप डिस्क) वालों को नहीं करना चाहिए।

आसन इन निम्नलिखित श्रेणियों में शामिल किया जाता है

चालू अध्याय: स्तर – 2

  1. शशांकासन —
  2. मेरू आकर्णासन —
  3. भू नमनासन —
  4. अश्व संचालनासन —
  5. उत्थान पृष्ठासन —
  6. हस्त-उत्थानासन —
  7. उत्थित लोलासन —
  8. आकर्ण धनुरासन —
  9. मेरु पृष्ठासन —
  10. चतुष्पादासन —
  11. कटिचक्रासन —
  12. द्विकोणासन —
  13. उत्थानासन —
  14. सेतु आसन –
  15. हस्त पादांगुष्ठासन —
  16. सुमेरु आसन —
  17. मेरु वक्रासन —
  18. नाड़ी शोधन प्राणायाम — स्तर 2
  19. आत्म-मनन (जिज्ञासा) ध्यान - स्तर 2