हिन्दी
खोज
अध्याय
मेरु वक्रासन — – साधारण मोड़

मेरु वक्रासन

मेरु वक्रासन —

साधारण मोड़

प्रारंभिक स्थिति :
टांगों को सीधा करके बैठें।.
ध्यान दें :
धड़ के मुडऩे पर।.
श्वास :
शारीरिक क्रिया के साथ समन्वित और उस स्थिति में बने रहना।.

दोहराना

प्रत्येक पार्श्व में 2-2 बार।

अभ्यास

  1. टांगों को सीधा करके बैठें। शरीर का रुण्ड सीधा तना हुआ और तनावहीन है। हाथों को शरीर के पीछे लगभग 10 सेमी. की दूरी पर रखें जिसमें अंगुलियां बाहर की ओर हों।
  2. पूरक करते हुए बायें बाजू को दायीं ओर लायें और हथेली को या अंगुली के पोरों को दायें नितम्ब के निकट फर्श पर रखें।
  3. रेचक करते हुए बायें बाजू को मोडें और फर्श पर दायीं जंघा के बाहर की ओर पैर को रखें। शरीर तना हुआ रहेगा। बायां नितम्ब फर्श के सम्पर्क में रहेगा। दायें कंधे के ऊपर से देखते हुए शरीर के ऊपरी भाग व सिर को दायीं ओर मोड़ें।
  4. श्वास रोकते हुए इस स्थिति में जितनी देर तक सुविधा से रह सकें बने रहें।
  5. पूरक करते हुए प्रारंभिक स्थिति में आ जायें। यह व्यायाम दूसरी ओर भी करें।

लाभ

यह आसन अर्ध मत्स्येन्द्रासन (रीढ़ की हड्डी को घुमाने) के लिए अच्छी तैयारी है। यह व्यायाम पीठ की मांसपेशियों को शिथिल करता है और रीढ़ को स्थिर करता है। यह पाचक अंगों को उत्प्रेरित करता है पीठ और कूल्हों की गतिशीलता में सुधार लाता है, और आंखों के लिए एक लाभदायक व्यायाम है।

इस व्यायाम के बाद आनंदासनमें आराम करें।

चालू अध्याय: स्तर – 2

  1. शशांकासन —
  2. मेरू आकर्णासन —
  3. भू नमनासन —
  4. अश्व संचालनासन —
  5. उत्थान पृष्ठासन —
  6. हस्त-उत्थानासन —
  7. उत्थित लोलासन —
  8. आकर्ण धनुरासन —
  9. मेरु पृष्ठासन —
  10. चतुष्पादासन —
  11. कटिचक्रासन —
  12. द्विकोणासन —
  13. उत्थानासन —
  14. सेतु आसन –
  15. हस्त पादांगुष्ठासन —
  16. सुमेरु आसन —
  17. मेरु वक्रासन —
  18. नाड़ी शोधन प्राणायाम — स्तर 2
  19. आत्म-मनन (जिज्ञासा) ध्यान - स्तर 2