हिन्दी
खोज
अध्याय
सेतु आसन – – पुल

सेतु आसन

सेतु आसन –

पुल

प्रारंभिक स्थिति :
टांगें सीधी रखकर बैठें।.
ध्यान दें :
पीठ और टांगों की मांसपेशियों पर।.
श्वास :
शारीरिक क्रिया के साथ समन्वित मुद्रा में सामान्य श्वास।.

दोहराना

3 बार।

अभ्यास

  1. टांगें सीधी करके बैठें एवं हाथों को शरीर के पीछे रखें। हाथों की अंगुलियां पीछे की ओर रहेंगी।
  2. पूरक करते हुए, ऊपरी शरीर भाग को और गुर्दे की श्रोणी क्षेत्र को ऊपर उठायें। हाथों पर शरीर का वजन टिक जायेगा। सिर को पीछे ही आराम से लटकने दें।
  3. सामान्य श्वास लेते हुए इस स्थिति में सुविधा से यथा संभव देर तक रहें।
  4. रेचक करते हुए प्रारंभिक स्थिति में लौट आयें।

लाभ

गर्भावस्था के दौरान और मासिक-धर्म व पेट के निचले भागों की समस्याओं के लिए यह आसन किया जाता है। गुर्दे की श्रोणी व पीठ और बाजुओं की मांसपेशियों को मजबूत करता है। अत: यह व्यायाम जकड़ी पीठ को ठीक करता है। इस व्यायाम का अभ्यास गुर्दे और अवटू ग्रन्थि (थॉयराइड) की कार्यक्षमता को नियमित करता है।

सावधानी

यह व्यायाम उस समय नहीं करना चाहिए जब कलाइयों या कोहनी के जोड़ों में दर्द हो। सिर को उस समय पीछे न गिरायें जब ग्रीवा (गर्दन) रीढ़ समस्या, सरवाइकल समस्या, तीव्र थॉयराइड, उच्चरक्तचाप या चक्करों की समस्या हो।

आसन इन निम्नलिखित श्रेणियों में शामिल किया जाता है

चालू अध्याय: स्तर – 2

  1. शशांकासन —
  2. मेरू आकर्णासन —
  3. भू नमनासन —
  4. अश्व संचालनासन —
  5. उत्थान पृष्ठासन —
  6. हस्त-उत्थानासन —
  7. उत्थित लोलासन —
  8. आकर्ण धनुरासन —
  9. मेरु पृष्ठासन —
  10. चतुष्पादासन —
  11. कटिचक्रासन —
  12. द्विकोणासन —
  13. उत्थानासन —
  14. सेतु आसन –
  15. हस्त पादांगुष्ठासन —
  16. सुमेरु आसन —
  17. मेरु वक्रासन —
  18. नाड़ी शोधन प्राणायाम — स्तर 2
  19. आत्म-मनन (जिज्ञासा) ध्यान - स्तर 2