हिन्दी
खोज
अध्याय
आनंदासन – विश्राम

आनंदासन

आनंदासन

विश्राम

प्रारंभिक स्थिति :
पीठ या पेट के बल लेटें।.
ध्यान दें :
पूरे शरीर पर।.
श्वास :
सामान्य श्वास लेना।.
अवधि :
2 से 5 मिनट।.

अभ्यास

  1. पीठ के बल आराम से लेट जाएं। दोनों पैर एक-दूसरे से आराम से दूर रखें। हाथ शरीर के पास शिथिल पड़े रहें और हथेलियाँ ऊपर की ओर रहें। यदि जरूरी हो तो सिर और घुटनों के नीचे तकिये लगा लें जिससे गर्दन और पीठ का निचला हिस्सा आराम से रहे। आंखें बंद करें और पलकों को ढीला छोड़ दें। पैर के अंगूठे से सिर तक पूरे शरीर का अनुभव करें।
  2. अब अपना ध्यान शरीर के हर हिस्से पर लगाएं और आहिस्ता-आहिस्ता और सचेत रहते हुए पूरे शरीर को शिथिल रखें। अब आंतरिक निस्तब्धता और शांति का अनुभव करें।
  3. यदि अधिक सुविधाजनक लगे तो पेट के बल लेटकर शरीर को ढीला छोड़ दें।

लाभ

शारीरिक और मानसिक तनावहीनता प्राप्त होती है। व्यायाम अथवा योग क्रियाओं की परिपूर्णता और प्रभावी होने के लिये शिथिलीकरण (तनाव रहित) होना आवश्यक है। अत: आनंदासन हर अभ्यास सत्र के प्रारंभ और अंत में तथा विभिन्न अभ्यासों के बीच में भी किया जाता है।

चालू अध्याय: सर्व हित आसन भाग – 1

  1. आनंदासन
  2. पेट के श्वास का व्यायाम
  3. शरीर को फैलाना
  4. सिर को घुमाना
  5. मुड़ी टाँगों सहित घूमना
  6. मुड़ी टाँगों सहित दायीं-बायीं तरफ लुढ़कना
  7. कंधे ऊपर उठाना
  8. कंधे घुमाना
  9. मुड़े हुए बाजुओं के साथ कंधों को घुमाना
  10. सिर के ऊपर बाजुओं को आड़ा-तिरछा (X) स्थिति में रखना
  11. बाजुओं को मोडऩा और सीधा करना
  12. वजन (भार) को इधर से उधर करना
  13. पिंडली को सख्त करना
  14. आनंदासन
  15. पवनमुक्तासन
  16. अर्ध-तितली
  17. मारजारी
  18. खाटू प्रणाम
  19. आनंदासन
  20. नाड़ी शोधन प्राणायाम स्तर 1
  21. आत्म-मनन ध्यान