
बाजुओं को मोडऩा और सीधा करना
- प्रारंभिक स्थिति :
- खड़े रहें।.
- ध्यान दें :
- बाजुओं की क्रिया पर।.
- श्वास :
- शारीरिक क्रिया के साथ समन्वय रखें।.
दोहराना
पाँच बार सामने और पाँच बार पाश्र्व में करें।
अभ्यास
- पैरों को थोड़ा दूर रखते हुए खड़े रहें।
- पूरक करते हुए अँगुलियों की पोरों को कंधों पर रखें। कोहनियों को कंधों की ऊंचाई तक उठाते हुए सामने की ओर लायें।
- रेचक करते हुए बाजुओं को फर्श के समानान्तर सीधा करें।
- पूरक करते हुए अँगुलियों की पोरों को कंधों पर ले आयें।
- यह क्रिया पाँच बार करें।
- सामान्य श्वास लेते हुए कोहनियों को पाश्र्व में रख लें।
- रेचक करते हुए बाजुओं को पाश्र्व में समानान्तर रखें।
- पूरक करते हुए अँगुलियों को कंधों पर वापस ले आयें।
- इस कार्य को पाँच बार करें। बाजुओं को नीचे ले आये और वापस प्रारंभिक स्थिति में आ जायें।
लाभ
पीठ, कंधों और बाजुओं को मजबूत करता है और कोहनी के जोड़ों में गति बढ़ाता है।









































































































































































































