हिन्दी
खोज
अध्याय
वजन (भार) को इधर से उधर करना

वजन (भार) को इधर से उधर करना

ध्यान दें :
जाँघों की मांसपेशियों पर।.
श्वास :
शारीरिक क्रिया के साथ समन्वय रखें।.

प्रारंभिक अवस्था

खड़े रहें।

दोहराना

दायें-बायें दोनों ओर पाँच-पाँच बार।

अभ्यास

  1. पैरों को थोड़ा दूर रखते हुए, पैरों की अँगुलियों को थोड़ा बाहर निकालते हुए खड़े हों। हाथों को कूल्हों पर रखें। व्यायाम के दौरान पैरों के तलवे फर्श पर सपाट रहेंगे।
  2. रेचक करते हुए बायें घुटने को मोड़ें और शरीर के वजन को बायीं टाँग पर लायें जिससे दायें पैर का लगभग सारा भार उससे हट जाए। दायां पैर सीधा रखें। सचेत रहते हुए जाँघों की मांसपेशियों के सख्त होने का अनुभव करें।
  3. पूरक करते हुए केन्द्र में आ जाएं। इस व्यायाम को पाँच बार करें और फिर इसे दूसरी ओर करें।
  4. बाजुओं को नीचे ले आएं और प्रारम्भिक स्थिति में लौट आएं।

लाभ

टाँगों की मांसपेशियों को मजबूत करता है और एक पैर में स्थिरता की भावना बढ़ाता है। ध्यान एकाग्रता और संतुलन बढ़ाता है।

आसन इन निम्नलिखित श्रेणियों में शामिल किया जाता है

चालू अध्याय: सर्व हित आसन भाग – 1

  1. आनंदासन
  2. पेट के श्वास का व्यायाम
  3. शरीर को फैलाना
  4. सिर को घुमाना
  5. मुड़ी टाँगों सहित घूमना
  6. मुड़ी टाँगों सहित दायीं-बायीं तरफ लुढ़कना
  7. कंधे ऊपर उठाना
  8. कंधे घुमाना
  9. मुड़े हुए बाजुओं के साथ कंधों को घुमाना
  10. सिर के ऊपर बाजुओं को आड़ा-तिरछा (X) स्थिति में रखना
  11. बाजुओं को मोडऩा और सीधा करना
  12. वजन (भार) को इधर से उधर करना
  13. पिंडली को सख्त करना
  14. आनंदासन
  15. पवनमुक्तासन
  16. अर्ध-तितली
  17. मारजारी
  18. खाटू प्रणाम
  19. आनंदासन
  20. नाड़ी शोधन प्राणायाम स्तर 1
  21. आत्म-मनन ध्यान