हिन्दी
खोज
अध्याय
शरीर को फैलाना

शरीर को फैलाना

प्रारंभिक स्थिति :
पीठ के बल लेट जाना।.
ध्यान दें :
शरीर के फैलाने पर।.
श्वास :
शारीरिक क्रिया के साथ समन्वय रखें।.

दोहराना

प्रत्येक तरफ तीन-तीन बार।

अभ्यास

  1. पीठ के बल आराम से लेट जाएं और हाथों को शरीर के साथ रखें।
  2. अन्दर श्वास लेते हुए दायें हाथ को सिर के ऊपर से पीछे ले जाएं। दायें हाथ और दायें पैर को विपरीत दिशाओं में ले जाते हुए शरीर के दायें भाग को लम्बा खींचें। ऐसा करते समय पीठ का निचला हिस्सा फर्श पर दबाएं।
  3. श्वास बाहर निकालते हुए हाथ को शरीर के साथ ले आएं। अंदर श्वास लेते हुए बायें बाजू को ऊपर ले जाएं। बाएं हाथ और बाएं पैर को दूसरी दिशा में ले जाते हुए शरीर के पास से बायें अंग को लम्बा खींचें। ऐसा करते समय पीठ का निचला हिस्सा फर्श पर दबाएं।
  4. श्वास बाहर निकालते हुए हाथ को शरीर के साथ ले आएं।
  5. अंदर श्वास लेते हुए बायें हाथ को ऊपर ले जाएं। बाएं हाथ और बाएं पैर को विपरीत दिशा में ले जाते हुए शरीर के बायें भाग को लम्बा खींचें।
  6. श्वास बाहर निकालते हुए हाथ को वापस शरीर के पास ले आएं। यह अभ्यास तीन बार करें।

लाभ

दिन में या सोते समय बेढंगी शारीरिक स्थिति जनित तनाव को दूर करता है। श्वास गहरा और अनुकूल हो जाता है। यह अभ्यास पूरे शरीर को तरोताजा कर देता है।

चालू अध्याय: सर्व हित आसन भाग – 1

  1. आनंदासन
  2. पेट के श्वास का व्यायाम
  3. शरीर को फैलाना
  4. सिर को घुमाना
  5. मुड़ी टाँगों सहित घूमना
  6. मुड़ी टाँगों सहित दायीं-बायीं तरफ लुढ़कना
  7. कंधे ऊपर उठाना
  8. कंधे घुमाना
  9. मुड़े हुए बाजुओं के साथ कंधों को घुमाना
  10. सिर के ऊपर बाजुओं को आड़ा-तिरछा (X) स्थिति में रखना
  11. बाजुओं को मोडऩा और सीधा करना
  12. वजन (भार) को इधर से उधर करना
  13. पिंडली को सख्त करना
  14. आनंदासन
  15. पवनमुक्तासन
  16. अर्ध-तितली
  17. मारजारी
  18. खाटू प्रणाम
  19. आनंदासन
  20. नाड़ी शोधन प्राणायाम स्तर 1
  21. आत्म-मनन ध्यान