हिन्दी
खोज
अध्याय
रीढ़ का लचीलापन

रीढ़ का लचीलापन

प्रारंभिक स्थिति :
वज्रासन।.
ध्यान दें :
रीढ़ पर।.
श्वास :
शारीरिक क्रिया के साथ समन्वित।.

दोहराना

5 बार।

अभ्यास

  1. वज्रासन में बैठें। सिर के पीछे हाथों को बांध लें। कोहनियों को थोड़ा सा पीछे दबाएं।
  2. रेचक करते हुए कोहनियों को आगे लायें और उसी समय सिर को झुका लें तथा पीठ का ऊपरी भाग आगे लायें। रीढ़ की एक-एक कशेरुका को धीरे-धीरे झुकाएँ, जब तक की पीठ पूरी तरह गोलाकार नहीं हो जाएं। इस मुद्रा में वृक्कद्रोणी (गुर्दे) कुछ पीछे की ओर खिसकते हैं।
  3. श्वास लेते हुए पीठ और सिर को सीधा कर लें। कूल्हों से शुरु करें और रीढ़ की एक-एक कशेरुका को ऊपर उठायें जब तक कि शरीर पूरी तरह से सीधा न हो जाए। ज्यों-ज्यों शरीर ऊपर उठे कोहनियों को वापस ले आयें।

लाभ

यह आसन गर्दन, पीठ और कंधों की मांसपेशियों में फैलाव, शक्ति और रक्त आपूर्ति को सुधारता है। यह पूरी रीढ़ के लचीलेपन को बढ़ाता है।

आसन इन निम्नलिखित श्रेणियों में शामिल किया जाता है

चालू अध्याय: सर्व हित आसन भाग – 2

  1. आनंदासन
  2. पूर्ण श्वास योग
  3. सीधे बाजुओं के साथ श्वास अभ्यास
  4. शरीर को खींचकर बढ़ाना
  5. शरीर को लुढ़काना
  6. सीधी टाँगें रखते हुए मुडऩा
  7. सिर ऊपर उठाना
  8. पवनमुक्तासन
  9. रीढ़ का विस्तार
  10. रीढ़ का लचीलापन
  11. मारजारी
  12. पीसना
  13. छाती का विस्तार ( फैलाव)
  14. तरणगति
  15. शरीर के ऊपरी भाग (धड़) को मोडऩा
  16. शरीर के ऊपरी भाग (धड़) को पार्श्व में झुकाना
  17. खाटू प्रणाम
  18. आनंदासन
  19. नाड़ी शोधन प्राणायाम स्तर 1
  20. आत्म-मनन ध्यान