हिन्दी
खोज
अध्याय
शरीर के ऊपरी भाग (धड़) को मोडऩा

शरीर के ऊपरी भाग (धड़) को मोडऩा

प्रारंभिक स्थिति :
खड़े रहे।.
ध्यान दें :
रीढ़ के आस-पास के भाग पर।.
श्वास :
शारीरिक क्रिया के साथ समन्वित।.

दोहराना

प्रत्येक तरफ 3 बार करना।

अभ्यास

  1. टांगों को थोड़ा दूर रखते हुए खड़े रहें। सिर के पीछे अँगुलियों को जकड़ लें। कोहनियों को पीठ की ओर थोड़ा सा दबायें, पूर्ण व्यायाम के दौरान पैरों के तलवे फर्श के ऊपर सपाट रहेंगे और शरीर का ऊपरी भाग और सिर एक सीध में रहेंगे। मुडऩे के दौरान टाँगें सीधी रहनी चाहिए।
  2. गहन रूप में पूरक करें।
  3. रेचक करते हुए ऊपरी भाग (धड़) को बायीं ओर मोड़ें।
  4. पूरक करते हुए केन्द्र में वापस आ जायें।
  5. रेचक करते हुए ऊपरी भाग को दायीं ओर मोड़ें।
  6. पूरक करते हुए केन्द्र में वापस आ जायें। इस व्यायाम का 3 बार अभ्यास करें और फिर प्रारंभिक स्थिति में लौट आयें।

लाभ

यह आसन पीठ की अन्दरुनी मांसपेशियों को तनावहीन करता है और रीढ़ के लचीलेपन को बढ़ाता है। यह पाचन क्रिया को तेज करता है और श्वास को गहरा करता है।

चालू अध्याय: सर्व हित आसन भाग – 2

  1. आनंदासन
  2. पूर्ण श्वास योग
  3. सीधे बाजुओं के साथ श्वास अभ्यास
  4. शरीर को खींचकर बढ़ाना
  5. शरीर को लुढ़काना
  6. सीधी टाँगें रखते हुए मुडऩा
  7. सिर ऊपर उठाना
  8. पवनमुक्तासन
  9. रीढ़ का विस्तार
  10. रीढ़ का लचीलापन
  11. मारजारी
  12. पीसना
  13. छाती का विस्तार ( फैलाव)
  14. तरणगति
  15. शरीर के ऊपरी भाग (धड़) को मोडऩा
  16. शरीर के ऊपरी भाग (धड़) को पार्श्व में झुकाना
  17. खाटू प्रणाम
  18. आनंदासन
  19. नाड़ी शोधन प्राणायाम स्तर 1
  20. आत्म-मनन ध्यान