हिन्दी
खोज
अध्याय
सीधी टाँगें रखते हुए मुडऩा

सीधी टाँगें रखते हुए मुडऩा

प्रारंभिक स्थिति :
पीठ के बल लेटें।.
ध्यान दें :
रीढ़ के साथ-साथ मुडऩे पर।.
श्वास :
शारीरिक क्रिया के साथ समन्वित।.

दोहराना

प्रत्येक तरफ 3 बार करना।

अभ्यास

  1. पीठ के बल आराम से लेटें और बाजूओं को कंधे की ऊँचाई तक बाहर की ओर फैलाएं।
  2. पूरक करते हुए बायीं एडी को दायें पैर के अँगुठे व दूसरी अँगुली के बीच ले आएं। टांगें सीधी रहेंगी।
  3. रेचक करते हुए दोनों पैरों को दायीं ओर तब तक लुढ़काएं जब तक वे फर्श न छू लें और इसी के साथ-साथ सिर को बायीं ओर मोड़ें। बाजू और कंधे फर्श को छूते रहेंगे।
  4. पूरक करते हुए बीच (केन्द्र) में आ जाएं। इस अभ्यास को 3 बार करें।
  5. पैरों की स्थिति बदल लें और दूसरी तरफ मुडऩे का अभ्यास 3 बार करें।
  6. प्रारंभिक स्थिति में लौट आएं। धीमे मुडऩे के सतत अभ्यास का श्वास के साथ सामंजस्य और सिर व टांगों के विपरीत दिशाओं में साथ-साथ मुडऩे की ओर अपना ध्यान बनाए रखें।

लाभ

रीढ़ की हड्डी के पास वाली सभी मांसपेशियों को आराम व शक्ति प्राप्त होती है। पीछे की सभी मांसपेशियों की गहरी परतें तनाव, खिंचाव-रहित होती हैं और रक्त आपूर्ति अधिक मात्रा में करती है। यह आसन सामंजस्य-पूर्ण गहरी श्वास प्रक्रिया प्रदान करता है।

सावधानी

तीव्र पीठ दर्द की अवस्था में यह आसन न करें।

आसन इन निम्नलिखित श्रेणियों में शामिल किया जाता है

चालू अध्याय: सर्व हित आसन भाग – 2

  1. आनंदासन
  2. पूर्ण श्वास योग
  3. सीधे बाजुओं के साथ श्वास अभ्यास
  4. शरीर को खींचकर बढ़ाना
  5. शरीर को लुढ़काना
  6. सीधी टाँगें रखते हुए मुडऩा
  7. सिर ऊपर उठाना
  8. पवनमुक्तासन
  9. रीढ़ का विस्तार
  10. रीढ़ का लचीलापन
  11. मारजारी
  12. पीसना
  13. छाती का विस्तार ( फैलाव)
  14. तरणगति
  15. शरीर के ऊपरी भाग (धड़) को मोडऩा
  16. शरीर के ऊपरी भाग (धड़) को पार्श्व में झुकाना
  17. खाटू प्रणाम
  18. आनंदासन
  19. नाड़ी शोधन प्राणायाम स्तर 1
  20. आत्म-मनन ध्यान