हिन्दी
खोज
अध्याय
घुटने शरीर (धड़) तक

घुटने शरीर (धड़) तक

ध्यान दें :
संतुलन पर।.
श्वास :
शारीरिक क्रिया के साथ समन्वित।.

प्रारंभिक स्थिति

खड़े रहें।

दोहराना

प्रत्येक टांग के साथ 3 बार अभ्यास।

अभ्यास

  1. दोनों पैर बराबर रखकर खड़े होवे। शरीर को आराम की स्थिति में रखें।
  2. गहरी श्वास लें।
  3. श्वास बाहर निकालते हुए बायीं टाँग उठायें, घुटना मोड़ते हुए, हाथों को टांग के चारों ओर जकड़ लें और इसे शरीर की ओर खींचें। ऊपरी भाग और सिर सीधे रहेंगे।
  4. पूरक करते हुए पैर को फर्श पर ले आयें।
  5. यह अभ्यास दायें पैर से भी करें।

लाभ

इससे पाचन क्रिया की कठिनाइयों, उदरवायु और पीठ के दर्द को दूर करने में मदद मिलती है। यह व्यायाम पीठ के निचले हिस्से और कूल्हों की मांसपेशियों को खींचता है। यह टांग की स्थिरता, संतुलन की समझ और एकाग्रता को बढ़ाता है।

आसन इन निम्नलिखित श्रेणियों में शामिल किया जाता है

चालू अध्याय: सर्व हित आसन भाग – 3

  1. आनंदासन
  2. पूर्ण श्वास योग
  3. सीधे बाजुओं के साथ श्वास अभ्यास
  4. शरीर को खींचकर बढ़ाना
  5. शरीर को लुढ़काना
  6. पवनमुक्तासन
  7. नाव
  8. मारजारी
  9. गर्दन की तनावहीनता
  10. पार्श्व में झुकना
  11. मुडऩा व्यायाम
  12. बाजू व हाथ के व्यायाम
  13. अर्धतितली
  14. बाजुओं को ऊपर उठाना और नीचे लाना
  15. घुटने शरीर (धड़) तक
  16. शरीर को खींचकर बढ़ाना
  17. खाटू प्रणाम
  18. आनंदासन
  19. नाड़ी शोधन प्राणायाम स्तर 1
  20. आत्म-मनन ध्यान