
आत्म-मनन ध्यान
स्तर 1/4
- प्रारंभिक स्थिति :
- ध्यान मुद्रा।.
- श्वास :
- सामान्य श्वास लेना।.
- अवधि :
- प्रारंभ में 10-20 मिनट, बाद में 30-60 मिनट।.
अभ्यास
आत्म-मनन ध्यान के आठ स्तरों का वर्णन आठ अभ्यास स्तरों के बाद किया गया है। स्तर 1/4 आन्तरिक शुद्धि पर ध्यान देने हेतु है।
देखें और अनुभव करें कि रेचक के साथ किस प्रकार शरीर से बाहर व्यर्थ के पदार्थ और जीव विष चले जाते हैं।
देखें और अनुभव करें कि रेचक के साथ किस प्रकार नकारात्मक विचार और भावनाएं दूर की जाती हैं।
शरीर और मन के आंतरिक शुद्धिकरण को महसूस करें- किस प्रकार शरीर और मन ताजगी अनुभव करते हैं।








































































































































































































