
तितली
- ध्यान दें :
- कूल्हों पर।.
- श्वास :
- सामान्य।.
- अवधि :
- लगभग 1/2 मिनट।.
प्रारंभिक स्थिति
टांगें सीधी रखकर बैठें।
अभ्यास
- सीधी टांगें रखकर बैठें। घुटनों को मोडें और पैरों के तलवों को एक साथ रखें। पैरों की अंगुलियों को हाथों से पकडें और पैरों को शरीर के यथासंभव निकट लायें।
- सामान्य श्वास लेते हुए घुटनों को ऊपर और नीचे करें - जैसे तितली के पंख हिलते रहते हैं। कूल्हों को ढीला छोड़ दें और बिना दबाव डाले, घुटनों को फर्श की तरफ आने दें। फिर प्रारंभिक स्थिति में लौट आएं।
भिन्न-भिन्न प्रकार
- हाथों को घुटनों पर रखें। थोड़े से दबाव के साथ घुटनों की गति में सहायता करें। कोहनियां बाहर की ओर रहेंगी।
- रेचक करते हुए शरीर का ऊपरी भाग आगे की ओर लायें और हाथों से घुटनों का हिलाना जारी रखते हुए सिर को यथासंभव पंजों के निकट लायें।
लाभ
ध्यान मुद्रा के लिए अच्छी तैयारी। यह आसन कूल्हों में रक्त-आपूर्ति में वृद्धि करता है और आराम पहुंचाता है।











































































































































































































