
जंघाओं को सख्त करना
- प्रारंभिक स्थिति :
- टांगें सीधी करके बैठें।.
- ध्यान दें :
- जाँघों की मांसपेशियों पर।.
- श्वास :
- सामान्य श्वास।.
दोहराना
5 बार।
अभ्यास
- टाँगें सीधी करके बैठें और हाथों को शरीर के पीछे फर्श पर रखें। अँगुलियां पीछे की ओर संकेत करेंगी।
- सामान्य श्वास लेते हुए पैरों की दिशा ऊपर की ओर करें। पंजों की अँगुलियों को शरीर की ओर खींचें और घुटनों के पिछले भाग को फर्श पर दबायें। जाँघ की मांसपेशियों में खिंचाव महसूस करें। 5 सैकण्ड बाद इस खिंचाव को छोड़ दें।
लाभ
जांघों के सामने की मांसपेशियों को सशक्त करता है और पिंडली की मांसपेशियों को फैलाता है।









































































































































































































