हिन्दी
खोज
अध्याय
एकपाद उत्थानासन — – एक टांग पर आसन

एकपाद ऊत्थानासन

एकपाद उत्थानासन —

एक टांग पर आसन

प्रारंभिक स्थिति :
खड़े रहें।.
ध्यान दें :
शरीर के संतुलन पर।.
श्वास :
सामान्य।.

दोहराना

प्रत्येक टांग के साथ 3 बार।

अभ्यास

  1. दोनों टांगें इकट्ठी व आराम से रखकर सीधे खड़े रहें। शरीर के भार को दायें पैर पर ले आयें।
  2. सामान्य श्वास लेते हुए बायें पैर को दायीं जांघ पर रखें। कुछ दूर सामने किसी निश्चित बिन्दु पर, ध्यान एकाग्र करें ताकि संतुलन बन जाए।
  3. बाजुओं को पार्श्व में कंधों की ऊंचाई तक लाकर सिर से ऊपर ले जायें जिससे दोनों हथेलियां आपस में छू जायें।
  4. जुड़े हुए दोनों हाथों को छाती की ऊंचाई तक नीचे ले आयें।
  5. थोड़ा-सा आगे मुड़ें और इस स्थिति में कुछ क्षण रुकें। धीरे-धीरे आगे की ओर झुकना जारी रखें, 3 बार और रुकते हुए, जब तक कि धड़ फर्श के समानान्तर न आ जाये।
  6. धीरे-धीरे तन कर सीधे हो जायें और प्रारम्भिक स्थिति में लौट आयें।
  7. इस व्यायाम को दूसरी टांग से भी दोहरायें।

भिन्न प्रकार

इस व्यायाम का अभ्यास आंख बंद कर और अपने भीतर ही किसी निश्चित बिंदु पर ध्यान देकर एकाग्रता का अभ्यास करें। (जैसे बोहों के बीच में)।

लाभ

यह आसन एकाग्रता और संतुलन की योग्यता बढ़ाता है। इससे संपूर्ण नाड़ी-तंत्र पर नियमन का प्रभाव रहता है। यह टांगों और पैरों की मांसपेशियों की शक्ति बढ़ाता है।

सावधानी

यदि घुटने में कोई चोट हो, तो इस आसन को न करें।

आसन इन निम्नलिखित श्रेणियों में शामिल किया जाता है

चालू अध्याय: स्तर -3

  1. व्याघ्रासन —
  2. स्कन्धरासन —
  3. विपरीत-करणी मुद्रा —
  4. उष्ट्रासन —
  5. गरुड़ासन —
  6. वीरासन —
  7. त्रिकोणासन —
  8. एकपाद उत्थानासन —
  9. हंसासन —
  10. सूर्याय नम: -
  11. नाड़ीशोधन प्राणायाम — स्तर 3
  12. आत्म-मनन ध्यान स्तर 3