हिन्दी
खोज
अध्याय
धनुर आकर्णासन — – धनुष को खींचना

धनुर आकर्णासन

धनुर आकर्णासन —

धनुष को खींचना

प्रारंभिक स्थिति :
टाँगें सीधी रखकर बैठें।.
ध्यान दें :
कूल्हों के जोड़ पर।.
श्वास :
शारीरिक क्रिया के साथ समन्वित।.

दोहराना

प्रत्येक टाँग के साथ 3 बार।

अभ्यास

  1. टाँगें सीधी रखकर बैठें। बाईं टाँग को मोड़ें और पैर को दाईं जाँघ पर रखें। दायें हाथ से बायें पैर के अँगूठे को पकड़ें और बायें हाथ से दायें पैर की अँगुलियों को पकड़ें। सामने एक निश्चित बिन्दु पर देखें।
  2. पूरक करते हुए बायें पैर को दायें कान तक या जहाँ तक संभव हो वहाँ तक खींचें। दांई कोहनी बाहर की ओर निकल आयेगी। पीठ सीधी रहनी चाहिए।
  3. रेचक करते हुए पैर को जांघ पर लायें और फिर प्रारम्भिक स्थिति में लौट आयें।

इस व्यायाम का अभ्यास दूसरे पैर से भी करें।

लाभ

यह कूल्हों के संचरण को बढ़ाता है और इसीलिए ध्यान मुद्रा के लिए अच्छी तैयारी है। यह नितम्बों की समस्या को रोकने में सहायक है और बाजू, कन्धे, और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करता है। यह कमर का मोटापा दूर करने में भी सहायक है।

सावधानी

घुटनों की समस्याओं से ग्रस्त व्यक्तियों को यह आसन नहीं करना चाहिए।

चालू अध्याय: स्तर-4

  1. त्रियक् भुजंगासन —
  2. धनुर आकर्णासन —
  3. गोमुखासन —
  4. कश्यपासन —
  5. सन्तुलानासन —
  6. भूमि पाद मस्तकासन —
  7. सुप्त वज्रासन —
  8. योग मुद्रा —
  9. शिरांगुष्ठासन —
  10. बकासन —
  11. पादांगुष्ठासन —
  12. अश्व संचालनासन —
  13. वृक्षासन —
  14. ताडासन -
  15. सिम्हासन —
  16. नाड़ी शोधन प्राणायाम — स्तर 4
  17. आत्म मनन (जिज्ञासा) ध्यान - स्तर 4