
पद्मासन
पद्मासन —
कमल
- प्रारंभिक स्थिति :
- टांगें सीधी करके बैठें।.
- ध्यान दें :
- पूरे शरीर पर।.
- श्वास :
- सामान्य।.
दोहराना
एक बार।
अभ्यास
- टांगें सीधी करके बैठें। बायीं टांग को मोड़ें और बायें पैर को दायीं जांघ पर इस प्रकार रखें कि एडी यथासंभव शरीर के निकट आ जाये। दायीं टांग को मोड़ें और दायें पैर को उसी प्रकार बायीं जांघ पर लायें।
- टांगों और कूल्हों के साथ-साथ धड़, बाजू और कंधों को भी ढीला छोड़ दें।
- हाथों को घुटनों पर चिन मुद्रा में रखें। आंखें बन्द करें और इस स्थिति में गतिहीन बने रहें।
सम्पूर्ण शरीर को तनावमुक्त और श्वास पर एकाग्रचित्त करें।
लाभ
पद्मासन ध्यान के लिए बैठने की सर्वोत्तम मुद्रा है। सभी चक्रों पर इसका संतुलनकारी प्रभाव होता है।
सावधानी
घुटनों या टखनों में समस्या हो तब यह आसन नहीं करना चाहिये।














































































































































































































