
पद्म योग मुद्रा
पद्म योग मुद्रा -
कमल में योग मुद्रा
- प्रारंभिक स्थिति :
- पद्मासन।.
- ध्यान दें :
- पूरे शरीर पर।.
- श्वास :
- शारीरिक क्रिया के साथ समन्वित एवं मुद्रा में सामान्य श्वास।.
दोहराना
1-3 बार।
अभ्यास
- पद्मासन में आ जायें। हाथ घुटनों पर रहें।
- गहन पूरक करते हुए बाजुओं को पीठ के पीछे ले आयें और बायीं कलाई को दायें हाथ से पकड़ लें।
- धीरे-धीरे धड़ को आगे की ओर तब तक झुकायें जब तक कि मस्तक आगे फर्श को न छू ले।
- सामान्य श्वास के साथ कुछ समय इसी स्थिति में रहें और पूरे शरीर को शिथिल छोड़ दें।
- गहन पूरक करते हुए, धीरे-धीरे ऊपर उठें और प्रारंभिक स्थिति में लौट आयें।
भिन्न प्रकार (बड़ा चित्र)
- पद्मासन में आ जायें, हाथ घुटनों पर रहें।
- गहन पूरक करते हुए दोनों हाथों की मुट्ठियां बना लें (अंगूठे अन्दर रहेंगे) और दोनों मुठ्ठियों को अरूमूल की चुन्नट (Crease of the groin) तक ले आयें।
- धीरे-धीरे रेचक करते हुए धड़ को आगे मोड़ें जब तक कि मस्तक फर्श को न छू ले।
- सामान्य श्वास के साथ इसी स्थिति में बने रहें।
- गहन पूरक करते हुए, धीरे-धीरे ऊपर उठें और प्रारंभिक स्थिति में लौट आयें।
लाभ
शरीर व मस्तिष्क को शांति प्रदान करता है। कूल्हे, पाचन क्रिया व बवासीर में लाभकारी है। अवसाद को दूर करने में सहायक है।
सावधानी
इस आसन का अभ्यास गर्भावस्था के दौरान या उच्च रक्तचाप में नहीं करें। इस मुद्रा से तब भी बचें जब कूल्हों में दर्द हो।
इस व्यायाम के बाद आनंदासनमें आराम करें।














































































































































































































