
बंध पद्मासन
बंध पद्मासन —
बन्द कमल
- प्रारंभिक स्थिति :
- पद्मासन।.
- ध्यान दें :
- पूरे शरीर पर।.
- श्वास :
- शारीरिक क्रिया के साथ समन्वित और इस मुद्रा में सामान्य श्वास।.
दोहराना
3 बार।
अभ्यास
- पद्मासन में बैठें।
- पीठ के पीछे से बाजुओं को इधर से उधर (क्रॉस) करें और दायें पैर के अंगूठे को दायें हाथ से तथा बायें पैर के अंगूठे को बायें हाथ से पकड़ें।
- गहराई से पूरक करें।
- रेचक करते हुए धड़ को आहिस्ता-आहिस्ता आगे झुकायें जब तक कि मस्तक फर्श को न छू ले।
- सामान्य श्वास लेते हुए पूरे शरीर को विश्राम दें।
- पूरक करते हुए प्रारंभिक स्थिति में लौट आयें।
लाभ
जकड़ी पीठ को ठीक करता है, पीठ की मांसपेशियों को मजबूत और तनावहीन करता है और छाती को खोल देता है। पाचन को प्रोत्साहित करता है।
सावधानी
टखने या घुटने के जोड़ों में चोट लगी होने या गर्भवती होने पर इस आसन का अभ्यास नहीं करें।













































































































































































































