ध्यान दें :
पूरे शरीर खींचने पर।

श्वास :
शारीरिक क्रिया के साथ समन्वित।

प्रारंभिक स्थिति :
पेट के बल लेटे।

दोहराना :
5 बार।

अभ्यास :
बाजुओं को आगे फैलाते हुए पेट के बल लेट जायें। ठोडी या मस्तक को फर्श पर लगायें और पैरों की अंगुलियों को फर्श पर टिका दें। > पूरक करते हुए शरीर को (लम्बा) खींचें जिससे हाथ और एडियां परस्पर विरोधी दिशाओं में फैल जायें। खिंचाव के दौरान घुटने फर्श से थोड़ा ऊपर उठ जायेंगे। > रेचक द्वारा आराम करें। खिंचाव प्रक्रिया 5 बार करने के बाद प्रारंभिक स्थिति में आ जायें।

लाभ :
यह आसन पीठ की मांसपेशियों को खींचता और शक्ति प्रदान करता है। यह तनाव को दूर करता है और पूरे शरीर को अनुप्राणित कर थकान मिटा देता है।