प्रारंभिक स्थिति :
 ध्यान मुद्रा।
श्वास :
 सामान्य श्वास लेना।
अवधि :
 प्रारंभ में 10-20 मिनट, बाद में 30-60 मिनट।
अभ्यास :
 आत्म-मनन ध्यान के आठ स्तरों का वर्णन आठ अभ्यास स्तरों के बाद किया गया है। स्तर 1/6 अनाहत चक्र (हृदय केन्द्र) पर ध्यान देना।
     
- 
       अपना ध्यान छाती के केन्द्र की ओर दें और इस क्षेत्र में श्वास के धीरे-धीरे प्रवाह का अनुभव करें। 
- 
       अपने हृदय की शान्त और समान धड़कन अनुभव करें और इसके माध्यम से तनाव हीनता को गहनतर करना जारी रखें। 
- 
       अन्त में अपनी एकाग्रता को छाती के केन्द्र, हृदय केन्द्र पर ले आयें, अपनी चेतना को अपने हृदय में डुबो दें-निमग्न करा दें। 
- 
       अपने हृदय के केन्द्र में प्रकाश की एक धारा देखें। प्रकाश और परम सुख का अपने हृदय के केन्द्र (हृदयाकाश) में अनुभव करें। 
