प्रारंभिक स्थिति :
उकड़ू बैठें।

ध्यान दें :
पूरे शरीर पर।

श्वास :
सामान्य।

दोहराना :
2 बार।

अभ्यास :
नीचे उकड़ू स्थिति में बैठ जायें और हाथों को घुटनों पर रख लें। सामान्य श्वास लेते हुए इस स्थिति में योग-चटाई के चारों ओर चलें।

लाभ :
यह आसन पैर की मांसपेशियों को फैलाता है और पैरों में रक्तापूर्ति बढ़ाता है। यह रक्त संचारण प्रेरित करता है और शारीरिक शक्ति को बढ़ाता है।

सावधानी :
यदि घुटनों में कोई समस्या हो तो यह आसन नहीं करना चाहिए।

आसन इन निम्नलिखित श्रेणियों में शामिल किया जाता है:
पंजों की गतिशीलता एवं रक्त संचार बढ़ाने और पादांगुलियों की मजबूती के लिए आसन और व्यायाम
रक्त संचार बढ़ाने हेतु आसन और व्यायाम